कला में श्रीलक्ष्मी

गजलक्ष्मी का एक ऐसा मंदिर भी है, जिसमें लक्ष्मी को सफेद हाथी पर सवार हुए बनाया गया है। विश्व में ऐसी प्रतिमा एक ही है। यह मंदिर रुईपेठ (नासिक, महाराष्ट्र) में है और जानकारों के अनुसार लगभग दो हजार वर्ष पुराना विक्रम कालीन है। इनके साथ विष्णु की काले पत्थर की मनोरम मूर्ति है। साथ ही विष्णु के दशावतार की उत्कीर्ण मर्तियाँ भी मनोहारी हैं। इस मंदिर में काँच का बना श्रीयंत्र निर्मित है। नवरात्रि व हाथी (लक्ष्मी) अष्टमी पर इसका विशिष्ट महत्त्व है।


भारतीय कला का समुज्जवल इतिहास विगत छः हजार वर्षों से भी अधिक के विस्तार में परिव्याप्त है। मंदिर एवं मूर्तिकला के विकास का आधार भी मानव मनीषा, सभ्यता एवं संस्कृति का विकास है।